नैनीताल और उत्तरकाशी ने जीते मैच

Spread the love

रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय ओपन बालिका फुटबल प्रतियोगिता में नैनीताल की टीम ने ऊधमसिंह नगर की टीम को हराया। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के मध्य खेला गया। इसमें नैनीताल 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच चमोली व उत्तरकाशी के मध्य खेला गया। इसमें उत्तरकाशी 7-0 से विजयी रहा। तीसरा मैच नैनीताल व हरिद्वार के मध्य खेला गया। इसमें नैनीताल 1-0 से विजयी रहा। इस मौके पर धीरज जोशी, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, कुंवर राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *