नए साल के स्वागत को झिलमिलाती रोशनी से सजा नैनीताल

Spread the love

नैनीताल(। नए साल के स्वागत के लिए सरोवर नगरी पूरी तरह सज-धजकर जगमगा उठी है। शहर के घर, होटल, बाजार और प्रमुख पर्यटन स्थल रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हैं। सैलानी झील के किनारे टहलते हुए इस खूबसूरत दृश्य का आनंद ले रहे हैं। मालरोड को होटल एसोसिएशन की ओर से पेड़ों पर रंगीन लाइटें और मालाएं लगाई गई हैं। शाम होते ही जब ये सभी जलती हैं, तो दुल्हन की तरह सजी दिखाई देती है और इसका प्रतिबिंब नैनीझील के पानी में भी साफ दिखाई देता है। नए साल के जश्न को और यादगार बनाने के लिए मालरोड पर म्यूजिक सिस्टम की भी व्यवस्था की गई है। ठंड को देखते हुए होटल एसोसिएशन ने हीटर लगाने का प्रबंध भी किया है, वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ताकि सैलानी ठंड से राहत पा सकें। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय ने बताया कि 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *