नैनीताल हाई कोर्ट ने एलटी कला वर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया से रोक हटाई

Spread the love

नैनीताल। हाई कोर्ट ने राज्य में एलटी कला वर्ग के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक शुक्रवार को हटा दी। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए भर्ती रोकने संबंधी याचिका को भी खारिज कर दिया।
अभ्यर्थी ओम प्रकाश गौड़ समेत अन्य ने नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि राज्य सरकार ने 13 अक्टूबर 2021 को एलटी वर्ग में 1431 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें बीएड अनिवार्य किया गया था। इस बीच सरकार ने 25 फरवरी 2022 को नियमों में बदलाव कर कला वर्ग में बीएड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया।
हालांकि बिना बीएड के अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल करना नियम विरुद्घ है। याचिका के आधार पर कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए सरकार व उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नोटिस जारी कर पूछा कि भर्ती के दौरान नियमों में बदलाव क्यों किया?
ऐसा करने वाले आयोग के सचिव पर क्या कार्रवाई की जा सकती है? शुक्रवार को सरकार के जवाब दाखिल करने के बाद कोर्ट ने भर्ती से रोक हटाते हुए याचिका को भी खारिज कर दिया।
पंतनगर : गोविंद बल्लभ पंत षि एवं प्रौद्योगिकी विवि के लेखा संवर्ग के 45 ठेका कर्मियों को हटाने से आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रशासनिक भवन पर धरना प्रदर्शन कर विवि प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर अन्य ठेका कर्मियों की तरह अन्य पदों पर समायोजित करने की मांग की।
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा पंतनगर ने हटाए गए ठेका कर्मियों के साथ शुक्रवार को प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन करते आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लेखा संवर्ग के ठेका कर्मचारियों में कोई नौ साल से कोई 10 साल से ईमानदारी के साथ ड्यूटी कर रहा था।
अचानक ही 45 ठेका कर्मचारियों को एक अप्रैल से निकाल दिया। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा। विवि में 90 नियमित लेखा कर्मी नियुक्त हुए हैं।करीब 46 ठेका कर्मियों को अन्य रिक्त पदों पर समायोजित किया गया है।विवि में लिपिक, स्टोर सहित कई पद रिक्त हैं। इन पदों पर ठेका कर्मियों को समायोजित कर सेवाएं बहाल की जाए।
उन्होंने कुलपति डा़ तेज प्रताप को ज्ञापन सौंपकर निकाले गए ठेका कर्मियों की सेवाएं बहाल करने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि मांग पर जल्द गौर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में इंटक के जिलाध्यक्ष जर्नादन सिंह, रवि मिश्रा, दीपक कुमार, अर्चना मिश्रा, दीपक कुमार, आन सिंह कार्की, खुशबू सिंह, सतीश, ओएन गुप्ता, संतोष कुमार ,राजेश,जगदीश कुमार,नागेंद्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *