मलबा आने से नलैना के पास बंद हुआ नैनीताल हाईवे

Spread the love

नैनीताल। भारी बारिश के चलते बुधवार शाम को नैनीताल-हल्द्वानी (एनएच-109) मार्ग पर नलैना के पास भारी मात्रा में करीब 150 मीटर तक मलबा आ गया। इससे यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ रोडवेज बसों समेत कई वाहन और टैक्सियां फंस गईं। हालांकि लोनिवि की टीम जेसीबी से लेकर हाईवे से मलबा हटाने में जुट गई है। लोनिवि के नेशनल हाईवे खंड काठगोदाम-नैनीताल के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि नयना गांव के पास नलैना नाम की जगह पर हाईवे के ऊपर बारिश के दौरान शाम साढ़े पांच बजे अचानक भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसकी सूचना मिलने पर दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क के करीब 100 से 150 मीटर हिस्से पर गदेरे से भारी मात्रा में गाद और पत्थर आ गए है। देर शाम तक यातायात सुचारू करने का प्रयास जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *