नैनीताल पंत पार्क क्षेत्र में फिर सजने लगे अवैध फड़

Spread the love

नैनीताल। मल्लीताल पंत पार्क क्षेत्र में एक बार फिर से अवैध फड़ कारोबार तेजी से फलने फूलने लगा है। इसे लेकर गुरुवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने निरीक्षण किया। वहीं पालिका की टीम ने अवैध फड़ व्यवसायियों का सामान जब्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकरियों की संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ तीखी झड़प भी हुई। पंत पार्क क्षेत्र से लेकर गुरुद्वारे तक हाई कोर्ट के आदेश पर 121 लोगों को फड़ संचालित करने को लाइसेंस आवंटित किए थे। लेकिन, 121 के स्थान पर करीब 500 से अधिक फड़ संचालक दुकान लगाए बैठे हैं। इस पर पालिका व प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान फड़ खोखा व्यवसाई के अध्यक्ष जमील अहमद, रीना, मो़ यासीन, सलमान, भुवन आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *