जन-जन को भाजपा की नीतियां बताएं: नलिन भट्ट

Spread the love

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया। शनिवार को श्यामपुर तुलसी विहार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे दो दिवसीय शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है और विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। कहा कि सभी कार्यकर्ता जन जन तक संपर्क कर उन्हें भाजपा की योजनाओं, कार्यों और नीतियों की जानकारी दें। पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में विकास की गंगा बही है। जिससे जनता खुश है। भाजपा के कार्यों की जानकारी प्रत्येक देशवासी को देना हमारा कर्तव्य है। मौके पर दायित्वधारी वीरेन्द्र दत्त सेमवाल, सोशल मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, पूर्व मेयर अनीता ममगाई, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, सत्यपाल राणा, पंकज जुगलान, पुष्पा ध्यानी, दीपा राणा, सुप्रिया शर्मा, पूनम व्यास, प्राज्ञ रावत, विनोद रावत, दीपक जुगलान, रोहित सिंह, जितेन्द्र पोखरियाल, प्रदीप धसमाना, किशन नेगी, रवि शर्मा, दिनेश पयाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *