नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

Spread the love

उत्तरकाशी। नमामि गंगे जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तहत उत्तराखंड की नमामि गंगे की राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप के अधिकारियों ने उत्तरकाशी जिले में गंगा किनारे प्रस्तावित व निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। गंगोरी में असी गंगा व गंगा नदी के संगम तट पर प्रस्तावित 5 करोड़ 35 लाख के घाट का निरीक्षण किया। गणेशपुर में शिवानंद आश्रम के समीप गंगा नदी पर प्रस्तावित 3 करोड़ 45 लाख रुपये के घाट का निरीक्षणए उत्तरकाशी में इंद्रावती नदी व गंगा नदी के संगम पर प्रस्तावित इंद्रावती घाट 4 करोड़ 30 लाख रुपयेए धनपति नदी पर प्रस्तावित घाट 4 करोड़ 40 लाख के घाटों का मौके पर निरीक्षण किया। मनेरी सेवा आश्रम के समीप निर्माणाधीन 7 करोड़ 13 लाख के घाट का निरीक्षण किया। नमामि गंगे उत्तराखंड के राज्य परियोजना प्रबंधन समूह के नदी विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि वे प्रस्तावित इंद्रावती घाटए धनपति घाटए गंगोरी घाटए गणेशपुर घाट की स्वीकृति के लिए नमामि गंगे भारत सरकार जलशक्ति मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। गंगा विचार मंच उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तरकाशी जिले में गंगा नदी पर प्रस्तावित सभी घाटों की स्वीकृति के लिए वे शीघ्र ही केंद्रीय जलशक्ति व नमामि गंगे मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट करेंगे। निरीक्षण में उत्तराखंड राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप के नदी विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंहए अनुरक्षण विशेषज्ञ रोहित जयाड़ाए गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्टए मनेरी सेवा आश्रम से प्रचारक अरविंदए उत्तरकाशी सिंचाई विभाग से अभियंता मधुसूदन बलूनी, अभियंता राजेश नॉटियाल, जेई मधुसूदन नौटियाल, जेई नीरज बहुगुणा, हरीश घलवान, प्रधान मनेरी प्रताप रावत, राजाराम पंवार तथा गजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *