एसएसजे में नमामि गंगे सेल्फी विद ट्री अभियान चलाया गया

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्थापित हरेला पीठ का हरेला महोत्सव जारी है। मंगलवार को महोत्सव के तहत एसएसजे परिसर में वृहद पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुलपति समेत अन्य ने परिसर में विभिन्न प्रकार के चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर योग विज्ञान विभाग में नमामि गंगे, सेल्फी विद ट्री कार्यक्रम के तहत सांख्यिकी, योग विज्ञान, गणित विभाग के पास 40 फलदार पौधों का रोपण किया। हरेला महोत्सव के दौरान नमामि गंगे सेल्फी विद ट्री अभियान में योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने पौध रोप कर उसके साथ सेल्फी खींची। यहां विभागाध्यक्ष ड़ नवीन भट्ट, लल्लन सिंह, गिरीश अधिकारी, रजनीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *