Uncategorized

एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले सोमवार को एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग तक पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, फिजिशियन डॉ. राजीव गैरोला, मुख्य कृषि अधिकारी सुदर्शन वर्मा, यशवंत सिंह चौहान वन क्षेत्राधिकारी अगस्त्यमुनि, प्रदीप राणा व अन्य कर्मचारियों द्वारा अभूतपूर्व योगदान प्रदान कर पौधेरोपित किए गए। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले कार्यक्रम को नई पेंशन योजना से पीड़ित समस्त कार्मिकों के द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में व विकास भवन मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली के लिए वृक्षारोपण किया गया। गढ़वाल मंडल सचिव नरेश कुमार भट्ट ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कर्मचारी, अधिकारियों का आभार जताया। जनपद रुद्रप्रयाग संरक्षक रणवीर सिंह सिंधवाल, उपाध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को कर्मचारी हित मे स्वीकार करना होगा। कर्मचारी अब अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!