बोगश्वर में कई ग्रामीणों के नाम सूची से गायब

Spread the love

बागेश्वर। इस बार भी मतदाता सूची में कई गड़बड़िया सामने आ रही हैं। कांडा तहसील के भद्रकाली गांव की प्रधान का नाम ही सूची से गायब था। जब वह वोट देने के लिए बागेश्वर से अपने गांव पहुंची, तब उसे पता चला कि उसका नाम सूची में नहीं है। इस दौरान उसने बीएलओ पर लापरवाही के आरोप भी लगाए, लेकिन अंत में बगैर वोट दिए ही वैरंग लोटना पड़ा। इसके अलावा अधिकतर गांव में वोटरों के नाम नहीं होने की शिकायत काफी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *