भाषण प्रतियोगिता में नैंसी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीआरसी खुंडोली में विज्ञान महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में संकुल बरस्वार की नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक विज्ञान ब्लाक समन्वयक जयदेव बडोनी, कार्यक्रम संयोजक चंद्रमोहन सिंह रावत, अंजली व विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वालों को अवश्य सफलता मिलती है। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में संकुल बरस्वार की नैंसी, अटल राजकीय इंटर कालेज सारी की छात्रा सृष्टि, उच्च प्राथमिक विद्यालय धौलखेतखाल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल में राजकीय इंटर कालेज सेंधीखाल की सोनल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय असनखेत के आयुष व राजकीय कन्य उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली के करन नेगी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज मठाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *