नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव 20 सितंबर से शुरू होगा

Spread the love

 

नैनीताल। धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें मां नंदा सुनंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 20 से 27 सितंबर तक प्रस्तावित नंदा महोत्सव के आयोजन को करीब दो दर्जन समितियां गठित कर उन्हें जिम्मेदारियां दी गईं। सभा अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन महासचिव जगदीश बवाड़ी ने किया। उन्होंने बताया शहर में नंदा-सुनंदा महोत्सव 20 से 27 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। जबकि संस्था की ओर से 15 से 23 अक्तूबर तक रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 24 को दशहरा और 25 अक्तूबर को राम राज्याभिषेक होगा। फिलहाल नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों के लिए 20 कमेटियां गठित कर दी गई हैं। जिसमें कदली वृक्ष, मूर्ति निर्माण, मंडप व्यवस्था, मंडप निर्माण, पंच आरती, देवी भोग, प्रसाद वितरण, मंदिर प्रवेश समिति, सीधा प्रसारण, दानपात्र चंदा समिति, सांस्तिक शोभा यात्रा, मंदिर सफाई व्यवस्था, भंडारा समिति, मंदिर दर्शन समिति, डोला विसर्जन समिति, मेला प्रवक्ता, दीपदान समिति, मंदिर परिसर उद्घोषक समिति का गठन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर गिरीश जोशी, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, भीमसिंह कार्की, देवेंद्र लाल साह, बिमल चौधरी, विमल साह, चंद्रप्रकाश साह, प्रवीण साह, राजेंद्र बजेठा, प्रो़ ललित तिवारी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *