अल्मोड़ा में भव्य और आकर्षक होगा नंदा देवी महोत्सव

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले प्रसिद्घ नंदा देवी मेले को लेकर बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार महोत्सव का आयोजन भव्य और आकर्षक होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को हुई बैठक में नंदा देवी मंदिर समिति ने तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस बार 27 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। वक्ताओं ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए उत्तराखंड के नामी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। तय किया गया कि नंदा देवी परिसर और एडम्स मैदान में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। यहां मनोज वर्मा, जीवन नाथ वर्मा, मनोज सनवाल, निर्मल जोशी, तारा चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, जीवन गुप्ता, दिनेश साह, अनूप साह, अर्जुन बिष्ट, चंद्र प्रकाश वर्मा, दिनेश गोयल, हरीश बिष्ट, ललित पंत, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, रमेश लोहनी, राजेश पालनी, कुलदीप मेर, रवि गोयल, गोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *