बोर्ड परीक्षा की अव्वल छात्रा नंदनी को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय मध्य कमान की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की छात्रा नंदनी गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए दिया गया।
2023-24 की बोर्ड परीक्षा में छात्रा ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा व जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। लेफ्टिनेंट नरल मुकेश चड्ढा, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, मध्य कमान के द्वारा छात्रा को समम्मानित किया गया। साथ ही लिखित प्रशंसा पत्र स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी द्वारा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ए डब्ल्यू ई एस, मध्य कमान द्वारा दस हजार रूपए की धनराशि एवं पांच हजार रूपए की ज्ञानवर्धक पुस्तकें छात्रा को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदान की गई। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर स्कूल मैनेजमेंट के द्वारा भी नंदनी गुप्ता को पांच हजार रुपए की धनराशि दी गई। ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, कमांडेंट जीआरआरसी ने कहा कि नंदनी गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए छात्रा को स्कूल मैनेजमेंट द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। नंदनी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और अपने अभिभावकों को प्रेषित किया। इस मौके पर रेखा नेगी, अध्यक्षा एफडबल्यूओ, कर्नल प्रणव जोशी, प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *