जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उर्तिछा में नन्ही दुनिया भावी राष्ट्री की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं छात्र संघ महासचिव अनुराग कंडवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं मनमोहन काला थे। प्रधानाध्यापक कैलाश कुकरेती, इंजीनियर जगत सिंह नेगी, दिनेश चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अनुराग कंडवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “आज विश्व अनेक चुनौतियों के बीच खड़ा है, जिसका मूल कारण संस्कारों और सभ्यता का अभाव है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि देवभूमि भारत में जन्म लिया है, अत: हमें इसके देवत्व, संस्कृति और मूल्यों को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश कुकरेती ने नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर मुकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, अशोक सिंह, घनश्याम सिंह, सुनील रावत, गजेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, विपिन रावत, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी सहित विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं कमला कंडारी, कमला घिल्डियाल, निर्मला देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गेप्स के संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल ने किया।