चमोली। नगर पालिका क्षेत्र में जगह जगह हो रहे भूस्खलन को लेकर पालिकाध्यक्ष दयमंती रतूड़ी ने गुरूवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें पालिका अध्यक्ष ने भूस्ख्लन प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी, सभासद सुभाष चमोली, हरेंद्र बिष्ट, ममता डिमरी, अरविंद गुसाईं, पंकज डिमरी, पुरूषोत्तम कोठियाल, कमला रतूड़ी, मनमोहन सिंह, रविदत्त सती, बीपी सती, उमेश कुमार सहित नगर पालिका, राजस्व, पेयजल, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।