विकास योजनाओं और समस्याओं के समाधान को शहरी विकास मंत्री से मिलीं नपा अध्यक्ष

Spread the love

चमोली। गोपेश्वर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने नगर के विकास की योजनाओं और समस्याओं के समाधान के लिए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट कर योजनाओं का प्रारूप सौंपकर वार्ता की। नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने बताया कि नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को गोपेश्वर चमोली पालिकान्तर्गत पार्किंग स्थलों को बनाने , पालिका क्षेत्रांतर्गत विकास नगर भूस्खलन के ट्रीटमेंट भेंट, नालों के निर्माण, पालिका के अन्तर्गत अन्य भूस्खलन क्षेत्रों के सुधारीकरण और जन सुविधाओं को विकसित करने की योजनाओं पर वार्ता हुई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *