जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था कोटद्वार द्वारा नगर पंचायत सतपुली के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान और समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गुरूवार को ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत ने नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान एवं समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवी श्री चौहान का क्षत्रिय उत्थान समाजिक संस्था को निरंतर सहयोग मिलता रहता है। इस अवसर पर भारत सिंह नेगी उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र सिंह नेगी सचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, भरत सिंह भंडारी, मीडिया प्रभारी जगमोहन डांगी, विनोद चौहान आश्रम प्रबंधक, पुनीत रावत आदि उपस्थित रहे।