नाराज किसानों ने गेहूं की खरीद सीमा बढ़ाने की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। गेहूं की उपज सरकारी रिकॉर्ड में 21.70 कुंतल प्रति एकड़ दर्ज की गई है। जबकि किसान का गेहूं सरकारी तौल केंद्र पर 18 कुंतल प्रति एकड़ लिया जा रहा है। सरकार के फैसले से नाराज किसानों ने गेहूं की खरीद सीमा बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा तहसील किच्छा में सरकारी रिकॉर्ड में गेहूं की उपज का उत्पादन 55 कुंतल प्रति हेक्टेअर दर्ज है। जबकि सरकारी कांटों पर गेहूं की खरीद मात्र 45 कुंतल प्रति हेक्टेअर के अनुसार की जा रही है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी बकाया फसल को दर-दर ठोकरें खाकर औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर होगा और उनका शोषण होगा। इस दौरान किसानों ने किच्छा तहसील में गेहूं की खरीद सीमा 45 कुंतल से बढ़ा कर 60 कुंतल प्रति हेक्टेअर करने की मांग की। यहां नारायण सिंह बिष्ट, अरुण तनेजा, मंजीत सिंह, दलबीर सिंह, संजय शर्मा, संजय यादव, हसरत अली, हाशिम अली, रमेश गंगवार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *