नरेन्द्र नगर बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट लगाने का किया विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
नरेन्द्र नगर। उत्तराखंड विकास पार्टी ने टिहरी जिले के नरेंद्र नगर विधानसभा के कोडारना गांव में बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट लगाने का विरोध किया। पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि अभी तक तो रोजगार के साधन मैदानी क्षेत्रों में ही खुल रहे थे। मगर अब उससे होने वाला कूड़ा पहाड़ों में फेंकने की भाजपा के माफिया तैयारी कर रहे हैं। जिसका विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा एक ही जगह सेंट्रल बायो मेडिकल प्लांट लगाना जनहित में नहीं है, क्योंकि अगर यह खराब हो गया तो उस समय लगातार आ रहे बायो मेडिकल वेस्ट को कहां फेंका जाएगा। या कहां रखा जाएगा। अगर अलग-अलग जगह अलग-अलग बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट होंगे तो एक-दो प्लांट खराब होने पर भी दूसरे बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट पर बायो मेडिकल वेस्ट को भेजा जा सकेगा और इस तरीके से पोल्यूशन के खतरे से बचा जा सकेगा।
साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट सेंट्रलाइज नहीं होने चाहिए और छोटे-छोटे प्लांट हर शहरों में जहां सिडकुल हैं या इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर हैं वहां लगने चाहिए।
ऐसी इंडस्ट्रीज का चयन करके इन जगहों पर बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट लगाए जाने चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *