नारी शक्ति शाखा ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान

Spread the love

हल्द्वानी। आल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस ‘नारी शक्ति’ शाखा ने शनिवार को वरिष्ठ जन सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने अपने जीवन के बहुमूल्य अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री शांति मेहरा, विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गोदावरी जोशी, अधिवक्ता भावना बुखानी और पूर्व राज्य मंत्री निर्मला गहतोरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष विमला सांगुड़ी की अध्यक्षता, सचिव नीरजा बोरा और कोषाध्यक्ष कामिनी पाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में पेट्रन नीमा रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कुसुम दिगारी, उपाध्यक्ष हेमा नेगी, कविता कर्नाटक, सावित्री सनवाल, उपसचिव निर्मला जोशी, मीना पाठक, बीना अधिकारी, निहारिका डालाकोटी, विमल पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *