27 को होगा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली और एकेश्वर मंडल की भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन 27 अक्तूबर को आयोजित होगा। गुरुवार को होने वाले इस सम्मेलन में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। महिला मोर्चा अध्यक्ष सतपुली रेनु घिल्डियाल ने बताया कि सम्मेलन सुबह 11 बजे सतपुली में होगा। उन्होंने सतपुली और एकेश्वर मंडल के सभी मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों से सम्मेलन में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *