नसीम जौहरी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी की ओर से नसीम जौहरी को अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष नगमा तौफीक ने बताया कि नसीम जौहरी की संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी के देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। इस मौके पर मो.काशिफ, सलीम जौहरी, ताज्जुद्दीन, दिलशाद, जावेद जौहरी, युसुफ अधिकारी, एहसान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *