नासरो मंसूर गुरु गोबिंद सिंह,यजदी मंसूर गुरु गोबिंद सिंह

Spread the love

हल्द्वानी। सिखों के दसवे गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष्य में आज पांचवी प्रभातफेरी गरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से शुरू हुई। प्रभातफेरी नैनीताल रोड, तिकोनिया चौराहा, ठंडी सड़क, गोविंद पूरा, सुभाष नगर, आवास विकास चौराहा, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल होते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा पहुंची। लोगों ने आतिशबाजी व पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया। संगत ने कीर्तन दरबार में हाजिरी भरी और मुख्य ग्रंथी ने अरदास कर प्रभातफेरी का समापन किया। प्रभातफेरी में रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह, रविंदर पाल सिंह, तजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, परविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, त्रिलोक सिंह, अवनीत सिंह, चरनजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, अमरजोत सिंह, हरमीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, कुलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *