युवा कवि ललित शौर्य को लखनऊ में मिला राष्ट्रीय सम्मान

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत के युवा कवि ललित शौर्य को लखनरऊ में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में पंडित प्रताप नारायण मिश्र राष्ट्रीय युवा साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। भावराव देवरस न्यास की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के चुनिंदा छ: साहित्यकारों को सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार पाने वाले शौर्य उत्तराखंड के पहले युवा साहित्यकार हैं। मुख्य अतिथि कुलपति इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रो़ संगीता श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो़क कुमार रत्नम, कार्यक्रम संयोजक विजय कर्ण ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि का चौक देकर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *