डा. नैथानी को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाए

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं ने डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डा. बीपी नैथानी की सराहना की है। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर डा. बीपी नैथानी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने व स्वच्छता के कार्य में वर्षों से जुटे हुए हैं। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूकता लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कहा डा. बीपी नैथानी व मंजू नैथानी विगत 10 वर्षों से श्रीनगर व पौड़ी सहित आस-पास के क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता अभियान चला रहे हैं जिससे श्रीनगर शहर स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। स्वच्छता के लिए उन्होंने डा. नैथानी को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाए जाने की मांग भी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष जेएस जयाड़ा, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, सह सचिव देवी प्रसाद खरे, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, विकास पंत, विवेक जोशी, भूपेंद्र गैरोला, प्रदीप मैठाणी, बलवीर सिंह रौतेला, ओमप्रकाश मैठाणी, सलमा आदि अधविक्ताओं ने उनके स्वच्छता अभियान की सराहना की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *