नेशनल बुक ट्रस्ट ने लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

Spread the love

 

गोपेश्घ्वर । नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा राजकीय इंटर कलेज, गोपेश्वर में 5 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शन शुक्रवार से आरंभ हो गई हैं। पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेंद्र सिंह ने किया। पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का मुख्य उद्देश्य पुस्तकों को प्रति पाठकों से सहित सभी की अभिरुचि बढ़ाना है। नेशनल बुक ट्रस्ट अत्यंत किफायती मूल्यों पर उच्च कोटि की पुस्तकों का प्रकाशन कर देश के विभिन्न भागों में आम पाठकों तक पहुंचाता है। इसी सिद्घांत की पूर्ति दूर-दराज क्षेत्रों में पढ़ने की संस्ति को बढ़ावा देने के लिए न्यास ने देश के सीमावर्ती जनपदों में पुस्तक प्रदर्शनियों और सचल प्रदर्शनियों का आयोजन किया है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सीमावर्ती जनपद इलाकों में प्रदर्शनियां आयोजित करने का यह प्रथम चरण है। जिसमें चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *