शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 31 शिक्षकों को मिला नेशनल बिल्डर अवार्ड

Spread the love

ऋषिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 शिक्षकों को नेशनल बिल्डर अवार्ड से नवाजा है। कार्यक्रम में पहुंचे विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने क्लब के कार्यों की सराहना की। गुरुवार को रोटरी क्लब ऋषिकेश ने इंद्रमणिबडोनी चौक स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दीप जलाकर किया। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से सराहनीय कार्य कर रहा है। क्लब द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं निर्धन लोगों को भी सहायता पहुंचाने का कार्य किया जाता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को निर्धन, उपेक्षित, वंचित, गरीब वर्ग को ऊपर उठाने के लिए इस प्रकार के कार्य समय-समय पर करते रहना चाहिए। कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के माध्यम से एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकता है द्य इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 शिक्षकों को नेशनल बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. रवि कौशल, जितेंद्र बर्थवाल, गोपाल अग्रवाल, नवनीत नागलिया, आशीष गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुशील गोयल, डीके श्रीवास्तव, डा. एच प्रसाद, छाया सोनी, मीनू डंग, तृप्ति कालरा, रेखा नागलिया, नीरू डंग, विकास गर्ग, ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रधान खैरीकला चमन पोखरियाल, पंकज पांडे, अरुण बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *