उत्तराखंड

महात्मा गांधी जयंती पर फहराया जाएगा राष्ट्र ध्वज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर जनपद के समस्त शासकीय भवनों में प्रात: 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान गांधी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया जाएगा जबकि उनके जीवन संघर्ष, देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय डीएस रौतेला ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती के मौके पर सभी शासकीय भवनों में प्रात: 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा निर्बल वर्ग के कल्याणार्थ अंत्योदय की अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप में वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांधी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यापर्ण करते हुए स्मरण किया जाएगा। जबकि रामधुन का गायन होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!