पिथौरागढ़। 36वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली भारत-चीन सीमा पर स्थित गुंजी पहुंची। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट के नेतृत्व में बीते रोज गुंजी पहुंची मशाल रैली का सेना, आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारी जवानों ने स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बताया। कहा कि यहां राष्ट्रीय खेल होने से भविष्य में खेल गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा। बाद में टीम मशाल रैली लेकर धारचूला वापस लौट आई। यहां तहसीलदार धारचूला राजन मेहता सहित कई लोग मौजूद रहे।