राष्ट्रीय खेलों का होगा लाइव प्रसारण

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश के बाद खेल विभाग की ओर से इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विदित है कि राज्य में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। सरकार व खेल विभाग इसके लिए लंबे समय से तैयारियों में जुटे हुए हैं। खेल स्थानों का चयन पूरा होने के बाद अब खिलाड़ियों के चयन की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही खिलाड़ियों के चयन के लिए शुरू हुए ट्रायल भी संपन्न हो जाएंगे।
इस बीच खेलों के प्रति जागरुकता के लिए खेलों की मशाल भी पूरे राज्य के भ्रमण पर निकली है। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेलों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है और आयोजन को भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *