नव वर्ष पर बढ़े पर्यटक, जाम हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

Spread the love

कोटद्वार- दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा वाहनों का लंबा जाम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नव वर्ष पर पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। यही कारण था कि रविवार को कोटद्वार- दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग व शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था। पूरे दिन सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते हुए नजर आए।
नववर्ष पर सैकड़ों पर्यटक के लैंसडौन, चरेख, ताड़केश्वर सहित अन्य स्थानों पर घूमने के लिए पहुंच रहे थे। कोटद्वार शहर से होकर जा रहे सैकड़ों वाहनों के कारण शहर के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। पूरे दिन सड़क पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई थी। लेकिन, दोपहर तक स्थिति जस की तस बनी रही। जाम के साथ सबसे अधिक परेशान शहरवासियों को उठानी पड़ी। शहर में जगह-जगह बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण भी यातायात बेपटरी हो रहा था। यातायात निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीमें गठित की गई थी। सिद्धबली आने वाले श्रद्धालुओं के चार पहिया वाहनों के लिए गिवईस्रोत डग के समीप पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *