9 को मनायेंगें राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा जनपद में आगामी 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाएगा। सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व मा. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों पर न्याय तक पहुंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 09 नवम्बर 2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैनल अधिवक्ताओं, पराविधिक स्वंय सेवीगणों, लीगल लिटरेसी क्लबों, छात्र-छात्राओं सहित अन्य हितधारकों द्वारा प्रदान की गयी अनुकरणीय कानूनी सेवाओं को सम्मानित कर उसका उत्सव मनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *