राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली टीम का रुद्रपुर में स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद की इकाई एकल अभियान की लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड की टीम ने कई पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। बुधवार को पदक जीतने वाली विजेता टीम का डिसैबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में फूल मालाओं से स्वागत किया। बुधवार को एक होटल में आयोजित विजेता खिलाड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में सेवक संघ के प्रचारक स्नेह पाल ने बताया कि पांच, छह और सात फरवरी को लखनऊ में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रांत संभाग के 24 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमर ने 100 मी़ दौड़ व लंबी कूद में रजद पदक जीता। दिव्यांशु ने लम्बी कूद में पदक जीता और दिव्यांशु ने 100 मी़दौड़ एवं 400 मी़दौड़ में कांस्य पदक जीता। कबड्डी की टीम फाइनल में पहुंच उपविजेता रही। वहीं डिसैबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वह सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेंगे। संभाग प्रमुख कुलवीर सिंह ने बताया कि रजत पदक विजेता खिलाड़ी को पांच हजार व कांस्य पदक विजेता को तीन हजार रुपये का चेक, प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही कबड्डी की उपविजेता टीम को चौबीस हजार रुपये की धनराशि का चेक दिया गया। इस दौरान रोहिताश बत्रा, विहिप के प्रदेश अध्यक्ष रवि आनंद, एकल अभियान अध्यक्ष हरीश बजाज, संस्कार भारती नगर अध्यक्ष कुशल अग्रवाल, महामंत्री शैली बंसल, विहिप केंद्रीय संगठन मंत्री अजय व अरविंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *