जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 09 मई, 2026 को जनपद के “जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर, बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी, गैरसैंण में लोक अदालत” का आयोजन होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के मामले, एन.आई. एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालयों के मामलें, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील व राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्री कर, आयकर, अप्रत्यक्ष कर, वेतन भत्तों, वन, आपदा प्रतिकर व अन्य मामलों का निस्तारण किया जायेगा। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी न्यायालयों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लंबित वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में वाहन चालान से सम्बन्धित के वादों का भी निस्तारण किया जायेगा।