11 फरवरी को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में जिला न्यायालय और इसके अधीनस्थ न्यायालयों में आगामी 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को सीनियर सिविल जज विभा यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फौजदारी के शमनीय मामलें, एनआई एक्ट, बैंकाण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रमिक क्षतिपूर्ति, वैवाहिक सहित दीवानी मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *