राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राइंका खोलाचौरी में गणितज्ञ स्व. श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गणित संगोष्ठी में समूह चर्चा के माध्यम से विभिन्न रोचक जानकारी साझा की। गणित शिक्षक वीरेंद्र खंकरियाल ने रामानुजन के जीवन और उनके शोध से संबंधित जानकारियां छात्र-छात्राओं से साझा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नवाचार और शोध की ओर प्रेरित होने के लिए खोजी प्रवृत्ति और जिज्ञासा को बढ़ावा देने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश आर्य ने गणित अध्यन के लिए आदर्श वातावरण निर्माण और घर पर निरंतर अभ्यास के लिए बच्चों को प्रेरित किया। गणित शिक्षक वीरेंद्र खंकरियाल ने बताया कि गणित में नवाचारी प्रयोग के लिए अक्षित रैमानी कक्षा नौ, गणित विचार संप्रेषण के लिए कपिल कुमार कक्षा 11 और गणित अध्ययन के लिए सचिन कुमार कक्षा 10, इंदिरा नेगी और तनीक्षा रावत 9 को सर्वोत्तम छात्र-छात्राओं के रूप में चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *