प्रदेश को लूट रही राष्ट्रीय पार्टी:: बहुगुणा

Spread the love

उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया लैंसडौन का भ्रमण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विनोद बहुगुणा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। हकीकत यह है कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने सत्ता में बैठक केवल प्रदेश को लूटने का काम किया। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के खिलाफ अब प्रदेश की जनता को एकजुट होना होगा।
लैंसडौन विधानसभा भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विनोद बहुगुणा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय पार्टियां बारी बारी से प्रदेश को लूटा है। भाजपा व कांग्रेस जाति, धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम कर रही है। कहा कि हम राजनीति नहीं आन्दोलन कर उत्तराखण्ड में बदलाव लाएंगे। हमें प्रदेश को भाजपा व कांग्रेस से मुक्त करवाना है। लैन्सडाउन विधानसभा प्रत्याक्षी रमेश सिंह रावत ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार-स्वरोजगार परिसीमन मूल निवास की हालत बहुत दयनीय है। चुनाव के आख़री वक्त मे बीजेपी के बिधायक खानापूर्ति के लिए सड़कों का डामरीकरण करवा रहे हैं। यह नेता चुनाव जीतते ही विधानसभा में कहीं भी नजर नहीं आते। कहा कि यदि व क्षेत्र से जीतते हैं तो वह पलायन, रोजगार व मूलभूत सुविधाओं के लिए काम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डीपीएस रावत ने कहा कि पिछले 21 सालों से प्रदेश में कोई भी बदलाव नहीं हुआ हैं। क्षेत्रीय विधायक ने भी लैंसडौन के विकास को कोई योजना नहीं बनाई। आज ब्लॉक मे जिला पंचायत विधायक निधि पर आम खुला कमीशन मांगा जा रहा है। इस मौके पर रमेश सिंह रावत, प्रदेश महासचिव जगदंबा नौटियाल, सुन्दरलाल थपलियाल, प्रदेश संरक्षक आशा नौटियाल, जिला अध्यक्षा देहरादून पूनम डबराल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विवेक नेगी सहित महिला मंगल दल व क्षेत्रीय जनता उपस्थिति रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *