राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : राहुल और गुंजन ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
जैविक हथियार विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और कार्यशील मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुत किए। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सीमा चौधरी ने छात्र-छात्राओं को डॉक्टर सीवी रमन की विज्ञान के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को बताया। मॉडल प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय एवं दीपशिखा, शिवानी, कलावती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजन, मानसी एवं आकाश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बायोटेक विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर सुनैना शर्मा, प्रियंका डोभाल, आशीष चाल्र्स, विमल त्यागी, जागृति चौहान, अंजलि व सहायक राकेश कुमार एवं कमलेश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *