कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में नैनीडांडा ब्लाक कमेटी ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशस्ति पत्र देकर पंचायत व स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया।
नैनीडांडा में हुए कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने कहा कि कोविड के दौरान योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आम जन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाकर लोगों को विकास के सपने दिखाने का काम किया है, लेकिन धरातल पर कोई भी काम दिखाई नहीं देता। खास तौर पर लैंसडौन विधानसभा में स्वास्थ सेवाएं आज भी आम जन के लिए चुनौती बनी हुई है। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि नैनीडांडा प्रखंड विकास के लिए तरस रहा है। भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर ग्रामीणों को छलने का काम किया है। क्षेत्र व प्रदेश में विकास की गति बढ़ाने के लिए सत्ता परिवर्तन को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की सोच रखती है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रश्मि पटवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ही क्षेत्र व राज्य का विकास संभव है। भाजपा राज में विकास कार्य ठप पड़े हैं। लैंसडौन विधानसभा की दशा सबसे अधिक खराब है। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। ब्लाक अध्यक्ष जंग बहादुर नेगी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुसाईं, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल, जिला पंचायत सदस्य अजीत बिष्ट, वीरेंद्र रावत, प्रशांत बछवाण, शोभा कंडारी, सतेंद्र रावत, सुरेंद्र उनियाल, सुनीता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *