राष्ट्रीय एकता की दिलवाई शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर जिला प्रशासन पौड़ी, पुलिस प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय कैडेट कोर व भारत स्कउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर एकता रन को रवाना किया।
रविवार को कंडोलिया से एजेंसी चौक होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पौड़ी तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। साथ ही नेहरू युवा कें्रद द्वारा 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चले स्वच्छ भारत कार्यक्रम का समापन किया गया। युवाओं ने शहीद पार्क, एजेंसी चौक व जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्गों से प्लास्टिक का कचरा उठाया। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य 5484 किलो प्लास्टिक का संग्रहण के विपरीत 8485 किलो प्लास्टिक का कचरा पूरे जिले से एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। कहा कि जिले भर में प्लास्टिक का कचरा नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न विकास खंडों के स्वयंसेवी, युवा मंडल, ग्राम प्रधान, नगर पालिका पौड़ी श्रीनगर, नगर निगम कोटद्वार, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा एकत्रित कर निस्तारित किया गया। इस मौके पर एसएचओ विनोद सिंह गुसाईं, प्रति मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप चंद्र नैथानी, अग्निशमन अधिकारी दयाशंकर, कैप्टन एनसीसी कपिल तोमर, जिला सचिव भारत स्काउट एंड गाइड केसर सिंह असवाल, जिला क्रीड़ा समन्वयक योगेंद्र सिंह नेगी, एपीएस अंजना बिष्ट, हिमांशु नेगी, प्रियांशु चमोली, सिद्धांत रावत, आकाश रावत, सुजल नेगी, दिव्यांशु खर्कवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *