यूसीसी में संशोधन की मांग को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किए विधानसभा कूच

Spread the love

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधानसभा कूच किया। इस दौरान उन्होंने यूसीसी में संशोधन की मांग उठाई। इसके अलावा मूल निवास और भू कानून के मुद्दों के उठाया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल और प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में रिजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भू कानून और मूल निवास 1950 लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए नेहरु कालोनी के फव्वारा चौक से विधान सभा के लिए कूच किया। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार मूलनिवास भूकानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए लिए यूसीसी जैसा कानून थोप रही है। सेमवाल ने यूसीसी से लिव-इन रिलेशनशिप कानून को हटाने की मांग की और कहा कि या तो ये कानून पूरे देश मे सभी जाति धर्म के लोगों पर एक साथ लागू हो या फिर इसे हटा दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि सरकार पूरे उत्तराखंड को ओबीसी का दर्जा दे और पूरे पर्वतीय क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को भेजे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश संगठन सह सचिव राजेंद्र गुसाई, विनोद कोठियाल, राजेंद्र कोठियाल, सुरेंद्र चौहान, ललित श्रीवास्तव, प्रांजल नौडियाल, मीना थपलियाल, रंजना नेगी, रचना थपलियाल, मंजू रावत, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *