रामनवमी पर स्थानीय देवी मंदिरों में नवाया शीश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर स्थानीय देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं में खूब उत्साह देखा गया। इस अवसर पर माता के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की बड़ी भीड़ रही। धारी देवी मंदिर, देवलगढ़ स्थित श्री राजराजेश्वरी एवं गौरा देवी मंदिर, भक्तियाना में बगलामुखी मंदिर व कंसमर्दिनी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर लोगों ने सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की। कई मंदिरों में हवन यज्ञ भी किए गए। इस मौके पर माता के मंदिरों में विशेष रूप से कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन भी किया गया था। साथ ही कई लोगो ने घरों में रहकर भी विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *