खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्घू बने पंजाब कांग्रेस अध्घ्यक्ष, चार कार्यकारी अध्घ्यक्ष भी बनाए गए

Spread the love

चंडीगढ़, एजेंसी।पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्घू को प्रदेश प्रधान बनाने की घोषणा कर दी गई है। चार कार्यकारी अध्घ्यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारी अध्घ्यक्ष संगत सिंह गिलजान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा होंगे। कांग्रेस हाईकमान की ओर से अभी थोड़ी देर पहले इसकी घोषणा की गई है। पवन गोयल प्लांनिग बोर्ड फरीदकोट के चेयरमैन है। पुराने कांग्रेसी है। डैनी विधायक व दलित नेता है।
नवजोत सिंह सिद्घू – पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष।
संगत सिंह गिलजान – कार्यकारी अध्यक्ष।
सुखजिंदर सिंह डैनी- कार्यकारी अध्यक्ष।
पवन गोयल – कार्यकारी अध्यक्ष।
कुलजीत सिंह नागरा- कार्यकारी अध्यक्ष।
इससे पहले दिन में नवजोत सिद्घू कांग्रेस के विधायकों व नेताओं के साथ मुलाकात कर अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे रहे। इसके साथ ही नवजोत सिद्घू के लिए अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद कमान संभाल ली थी। सोनिया गांधी ने कांग्रेस के सांसद व नेताओं को फोन किया था। इसके बाद सिद्घू का विरोध कर रहे नेताओं के सुर नरम पड़ गए थे। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी सिद्घू के मामले में आलाकमान के फैसले को मनाने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *