नवनीत ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

Spread the love

पिथौरागढ़। चैंसर निवासी नवनीत सिंह महर ने शारीरिक शिक्षा विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। नवनीत के पिता सुंदर सिंह महर ऑनेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं और माता गंगा देवी गृहिणी हैं। नवनीत ने बताया कि उन्होंने प्रांरभिक शिक्षा एपीएस, इंटर डॉन बॉस्को स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। एलएसएम कॉलेज से बीकॉम, एमिटी यूनिवर्सिटी से बीपीएड और एमपीएड की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को दिया है। नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नवीन सिंह भंडारी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
सुंदर ने पास की नेट परीक्षा
गंगोलीहाट। सुगड़ा गांव निवासी सुंदर सिंह सुगड़ा ने नेट की परीक्षा पास की है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद स्कूल से और इंटर की शिक्षा सोरवैली पब्लिक स्कूल से ग्रहण की। स्नातक की शिक्षा एलएसएम महाविद्यालय से उत्तीर्ण की। सुंदर ने अथक मेहनत व सटीक रणनीति से पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता अर्जित की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता बसंती देवी, पिता किशन सिंह सुगड़ा और गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।लक्ष्मण ने नेट परीक्षा की उत्तीर्ण
मुनस्यारी। मदकोट के दूरस्थ इमला गांव निवासी लक्ष्मण सिंह ज्येष्ठा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इमला के ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह इमलाल ने बताया कि लक्ष्मण ने जीआईसी मदकोट से इंटर तथा मुनस्यारी महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने से वे हल्द्वानी में जाकर नौकरी करने लगे। नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई करते हुए उन्होंने नेट की परीक्षा पास की। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *