नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी का गृह क्षेत्र पहुंचने पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि वे सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूती दिलाने के लिए युवाओं को साथ लिया जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से दोबारा बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2022 के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की। बताते चलें कि मधुसूदन जोशी पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सं़गठन मंत्री पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। केंद्र और राज्य सरकार ने विकास की गति को तेज किया है। कोरोनाकाल में लोगों को हरसंभव मदद की है। किसानों के खाते में पहली बार धन पहुंच रहा है। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं बनाई गई हैं। इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और उत्साह के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान लोगों ने पार्टी को और आगे ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, मंगल राणा, दयाकृष्ण जोशी, राजेंद्र खोलिया, हरीश राम,कैलाश परिहार,नरेंद्र मेहरा,नवीन खोलिया,दीपक भट्ट,आनन्द जोशी, अंकित जोशी, दीपक खुल्बे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *