एनसीसी कैडेटों का किया सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार के अंतर्गत डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के तीन कैडेटों सीनियर अंडर ऑफिसर साहिल रावत, कैडेट अरुण शर्मा व कैडेट किरन गुसाईं ने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर एवं प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग कर उत्तराखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया।
कैडेटों के दिल्ली से वापस आने पर महाविद्यालय में आयोजित समारोह में तीनों एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तीनों कैडेटों ने अपने अनुभव को सभी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए कैडेटों को शुभकामनाएं प्रदान करने के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं से इन कैडेटों से प्रेरणा लेने को कहा। महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *