एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में शुक्रवार को एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के तहत इसका आयोजन किया गया।
एसएसजे परिसर में हिन्दी विभाग की प्राध्यापक व एनसीसी की लेप्टिनेंट ड़ ममता पंत के निर्देश में 24 यूके बालिका वाहिनी अल्मोड़ा के कैडेट्स ने इस में भागीदारी की। कैडेट्स ने परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई की । परिसर में मां शारदा, स्वामी विवेकानंद और सोबन सिंह जीना की प्रतिमाओं का सौंदर्यकरण भी किया। परिसर से प्लास्टिक, रेपर आदि कूड़ा एकत्र किया। कैडेटघ््स ने कूड़े का निस्तारण भी किया। परिसर में घास आदि भी सफाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *