क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को उठायेगें जरूरी कदम

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत माणिकनाथ मेला समिति डागर की बैठक आहुत की गई। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष कमल सिंह नेगी ने समिति के विस्तारीकरण पर जोर दिया। मेला समिति के संचालक व डागर पट्टी संघर्ष समिति के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि मेला समिति और डागर पट्टी संघर्ष समिति संयुक्त रूप से क्षेत्र हितों और सामाजिक विकास के लिए हमेशा कार्य करेगी। कहा इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में कमल सिंह जाख़ी, भूपेंद्र सिंह भंडारी, राजवीर सिंह, गंभीर सिंह, कोषाध्यक्ष पंचम सिंह, समिति के प्रचार मंत्री राजेंद्र भंडारी, बलदेव सिंह नेगी, उमेद सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *