समारोह से गायब हार पांच दिन बाद आंगन में मिला

Spread the love

चमोली : घर में हुए समारोह के दौरान अचानक गायब हुआ सोने का हार पांच दिन बाद शनिवार को आंगन में पड़ा मिला। पुलिस की सख्ती से हार चोरी करने वाले व्यक्ति ने उसे वहां फेंक दिया। शुक्रवार को सरोड़ा निवासी देवी लाल ने फोन पर शिकायत दर्ज कराई। कहा कि 15 मार्च को उनकी पोती का अन्नप्राशन था। पुत्रवधू ने जेवर पहने थे। भोज के बाद हार और मंगलसूत्र आलमारी में रख दिया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आलमारी से हार गायब मिला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत परिवार को पोखरी थाने में बुलाया और आसपास के सभी सुनार की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले मगर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने समारोह में आए सभी लोगों से पूछताछ की। कुछ लोगों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने रात तक का समय देते हुए अगले दिन सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रभारी उपनिरीक्षक रुकम सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार को देवी लाल ने सुबह छह बजे फोन कर सूचना दी कि हार उनके आंगन में पड़ा मिला है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात को हार वहां डाल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सख्ती से अज्ञात व्यक्ति ने हार घर के आंगन में फेंक दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *